लहसुन का सेवन करने से नहीं होती है ये परेशानी

आपको बता दें कि सबसे पहले लहसुन का पेस्ट बना लीजिए। इसके लिए दो लहसुन की कली लेकर उसे अच्छे से पीस लीजिए। अब इसे मुंहासों पर10 मिनट तक लगाकर साफ कर लीजिए।

कच्चे लहसुन का रस निकालकर भी चेहरे पर लगा सकते है। इसके लिए लहसुन की पांच कलियों को लेकर इसे अच्छी तरह से पीस लीजिए। 10 मिनट बाद रूई की सहायता से मुंहासों पर इस रस को लगाना चाहिए और 10-15 मिनट बाद पानी से मुंह धो लीजिए।

लहसुन और सिरके को साथ मिलाकर मुंहासों पर लगाने से मुंहासों की परेशानी से छुटकारा मिलता है। इसके लिए एक चम्मच सिरका और एक चम्मच सादा पानी लीजिए, इसमें लहसुन की दो कलियों का पेस्ट बनाकर एक सूती कपड़े में लपेटकर निचोड़ लीजिए। फिर इसे मुंहासों पर लगाए और 10 मिनट बाद चेहरे को धो लीजिए।

कील-मुंहासों की वजह से चेहरा काफी बुरा दिखाई देने लगता है, जो कई बार मेकअप के यूज से भी नहीं छिपते हैं। अगर आप भी अपने चेहरे पर मस्सों की समस्या से परेशान है तो लहसुन का यूज कीजिए।

इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी फंगल गुण होते हैं जो त्वचा के लिए काफी लाभकारी है। चलिए जानते हैं लहसुन का यूज करने से कैसे मुंहासे गायब हो जाते हैं।

वैसे लहसुन हमारी सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता हैं, यह सेहत के साथ-साथ स्किन का भी ध्यान रखता हैं, अगर आप लहसुन रोज यूज करेंगे तो आपको स्किन पर चमत्कारिक लाभ मिलेंगे।