यहाँ जमीन के लिए बहा खून, आधा दर्जन लोग घायल, पढ़े पोरी खबर

घटनास्थल पर हुए पथराव में आधा दर्जन अन्य महिला व पुरुष के भी घायल हो गए, जिन्हें मनोहरथाना चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं गांव में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया है।

मनोहरथाना डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि दांगीपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के गोघड़ी गांव में दो पक्षों में कृषि भूमि की मेड़ को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था।

इसी को लेकर आज दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और एक पक्ष ने 12 बोर की बंदूक से फायरिंग कर दी। दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव किया। फायरिंग में 2 लोग छर्रे लगने से गंभीर घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर किया गया है।

राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हो गई। घटना में 2 लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें मनोहरथाना चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रैफर किया गया है। वहीं, दोनों पक्षों में हुए पथराव में आधा दर्जन अन्य महिला एवं पुरुष भी घायल हुए हैं।