योगी सरकार ने तोड़ा 50 साल का रिकार्ड, कर डाला ये काम, जानकर दंग रह गए लोग

मोहाना से विकास खंड लोटन को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का निर्माण भी 29.15 करोड़ से कराया गया है। पांच करोड़ की लागत से सेमरा पुल से जाफर जोत मार्ग का पेंटिंग कराया गया है।

 

मोहना से पकड़ी जोगिया मार्ग का निर्माण बीस करोड़ की लागत से पूर्ण हो चुका है। सेमरा मार्ग पर 18 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का निर्माण शुरू है। जमुवार नाले पर 13 करोड़ तथा संतों सवा नाले पर डेढ़ करोड़ की लागत से पुल का निर्माण भी प्रारंभ हो गया है।

जवाब- श्याम धनी राही ने बताया कि मेरे कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य पिछली सरकारों में बहुत कम करवाए गए थे। भाजपा की सरकार बनने के बाद सिद्धार्थनगर में 226.04 करोड़ की लागत से मेडिकल कालेज की स्थापना कराई गई है। बृहद गौशाला संरक्षण केन्द्र के तहत कई गौशालाओं का निर्माण कराया जा चुका है।

प्रदेश की योगी सरकार के साढ़े तीन वर्ष पूरे होने को हैं। डेढ़ साल बाद आगामी विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस अवधि के दौरान प्रदेश में विकास के बड़े-बड़े दावे किये गये। इन दावों की हकीकत क्या है.

ऐसे ही कुछ सवालों को लेकर सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्याम धनी राही से हिन्दुस्थान समाचार प्रतिनिधि डॉ बलराम त्रिपाठी ने वार्ता की। प्रस्तुत है बातचीत के प्रमुख अंश…

पांच सौ वर्षों से लोगों का यह सपना था कि अयोध्या में श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण हो। यह करोड़ों लोगों की आस्था इससे जुड़ा है। केन्द्र सरकार के प्रयास से इसका निर्माण शुरू हो गया है।

जिससे उत्तर प्रदेश को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भगवान राम और राष्ट्र के प्रति आस्था रखने वाले गौरवान्वित हुए हैं। रही चुनाव की बात, तो इस विषय को लेकर समाज में हर्ष है। आगामी चुनाव में राम मंदिर नहीं बल्कि विकास हमारा मुद्दा होगा। भगवान राम आस्था के विषय हैं, राजनीतिक के नहीं।