वर्ल्ड बैंक ने इस देश को दिए 7500 करोड़ रुपए, जानकर छूटे लोगो के पसीने

लॉकडाउन से देश टूटने की राह पर है। कई राज्यों के गवर्नर की ओर से लगाई गई पाबंदियां ब्राजील को गरीबों का देश बना रही हैं। ब्राजील में पिछले 24 घंटे में 7 हजार 7 नए मामले सामने आए हैं।

 

इससे संक्रमितों की संख्या 2 लाख 3 हजार 165 हो गई है। यहां अब तक 13 हजार 999 मौतें हुई हैं। संक्रमण के मामले में यह दुनिया का छठा सबसे प्रभावित देश बन गया है। इसके बावजूद राष्ट्रपति बोल्सोनारो लगातार देश से लॉकडाउन हटाने की बात कह रहे हैं।

अमेरिका के पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी रिक ब्राइट ने कहा है कि देश की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नेतृत्व वाली सरकार संक्रमण रोकने के लिए समुचित काम नहीं कर सकी।

सरकार देश में समय से दवाएं नहीं बांटी गई। आने वाला सर्दी का मौसम देश के आधुनिक इतिहास में सबसे काला समय होगा।

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 27 हजार 367 नए मामले सामने आए हैं और 1 हजार 779 मौतें हुई हैं। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक न्यूयॉर्क सबसे प्रभावित राज्य है। यहां पर अब तक 3 लाख 43 हजार 51 संक्रमित मिले हैं और 27 हजार 641 मौतें हुई हैं।

दुनिया में करोनावायरस से अब तक 45 लाख 25 हजार 240 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 17 लाख 3 हजार 808 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा 3 लाख 03 हजार 372 पर पहुंच गया है।

इस बीच, वर्ल्ड बैंक ने भारत को 1 अरब डॉलर( करीब 7500 करोड़ रुपए) का सोशल प्रोटेक्शन पैकेज देने का एलान किया। यह रकम भारत में कोरोना से जुड़े काम के लिए चलाई जा रही भारत सरकार की योजनाओं पर खर्च की जाएगी।