चीन ने पाकिस्तान के साथ मिलकर किया ये काम, कहा रीढ़ की हड्‌डी…

पाकिस्तान लगातार चीन के कर्ज के जाल में फंसता जा रहा है। चीन पाकिस्तान में चाइना-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपैक) बना रहा है।

 

इसके तहत पाकिस्तान में सड़कें, बंदरगाह और पॉवर प्लांट बनाए जाने हैं। पिछले छह सालों में चीन ने इसमें 30 अरब डॉलर का इंवेस्ट किया है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि पाकिस्तान धीरे-धीरे चीन के कर्ज के जाल में फंसता रहा है।

चीन पाकिस्तान को इसी तरह के तीन और जहाज देगा। सभी जहाज 2021 तक पाकिस्तान को सौंप दिए जाएंगे। चीनी मीडिया के मुताबिक, इससे पाकिस्तान की समुद्री ताकत दोगुनी हो जाएगी।

पाकिस्तान के अधिकारियों ने कहा- टाइप-054ए/पी फ्रिगेट वॉरशिप चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नैवी (पीएलएएन) की बैकबोन (रीढ़ की हड्‌डी) माना जाता है।

चीन और पाकिस्तान की ओर से अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 35 करोड़ डॉलर (करीब 25 अरब भारतीय रुपए) हो सकती है। पाकिस्तान की नेवी ने कहा- इस जहाज के शामिल होने से भविष्य की चुनौतियों का जवाब दिया जा सकेगा।

चीन ने पाकिस्तान के लिए अपना सबसे एडवांस वॉरशिप लॉन्च किया है। इसे चीन की सरकारी कंपनी हुडॉन्ग झोंगुआ शिपयार्ड ने बनाया है। इसका नाम 054ए/पी फ्रिगेट है। इसमें हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और एडवांस सेंसर लगे हैं।