मकान मालिक से शारीरिक संबंध बनाने से पत्नी ने किया इंकार, तो पति ने किया…

मेरठ के लिसाड़ी गेट के श्यामनगर निवासी महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि पति ने मकान मालिक संग शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर तीन तलाक देकर फरार हो गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शास्त्रीनगर निवासी महिला का निकाह करीब छह साल पहले श्यामनगर निवासी युवक के साथ हुआ था। दोनों के दो बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि पति नशा करता है और घर खर्च के लिए पैसे नहीं देता।

वह कई दिनों से उस पर मकान मालिक से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। विरोध किया तो आरोपी पति ने मारपीट की और तीन तलाक देकर फरार हो गया। पड़ोस में ही रहने वाले ससुरालियों को इस बात की जानकारी दी तो उन्होंने भी मारपीट की। महिला ने लिसाड़ी गेट थाने पर तहरीर दी। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि प्रकरण में शिकायत मिली है और जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।