झारखंड के होने वाले सीएम की पत्नी करती है ऐसे काम जिससे सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। जल्द ही गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन (Hemant Soren) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री रहे रघुवर दास अब तक कोई भी चुनाव नहीं हारें थें लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)के कार्यकारी अध्यक्ष के नाम भी कई उपलब्धियां हैं। हेमंत सोरेन इससे पहले भी झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। खुद उनके पिता भी झारखंड के पूर्व सीएम रह चुके हैं। अब जान लीजिये उनके बारें में और बहुत कुछ.

10 अगस्त, 1975 को बिहार के रामगढ़ जिले में जन्मे हेमंत सोरेन की इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई बिहार की राजधानी पटना से हुई है। उसके बाद उन्होंने रांची के बीआइटी मेसरा में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया था, लेकिन वह अपना कोर्स पूरा नहीं कर सके थे।

बाद में हेमंत भी अपने पिता के नक़्शेकदम पर चलते हुए राजनीति में आ गये। उनके पिता ने 1970 के दशक में राजनीति में आदिवासियों के नेता के तौर पर कदम रखा था।

जिसके बाद वह तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। गौरतलब है कि वह केवल 10 दिनों के लिए भी झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। बाद में हेमंत भी झारखंड की राजनीति में बड़ा नाम बन कर उभरे।