अवैध संबंध में बाधा बन रहे पति को पत्नी ने उतारा मौत के घाट , पूरी जानकर उड़े लोगो के होश

त्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में शनिवार रात एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। आरोपी महिला मृतक की दूसरी पत्नी थी। करावल नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

37 वर्षीय मुन्ना मूलरूप से बिहार के देवरिया गांव का रहने वाला था। वह करावल नगर के पश्चिमी कमल विहार में किराये पर रह रहा था। पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह साढ़े सात बजे एक महिला ने सूचना दी कि घर में उसके पति खून से लथपथ हालत में पड़ा है। पुलिस उसे जीटीबी अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, दिल्ली के हीशाहदरा थाने में एक महिला ने अपने पति, सास-ससुर और ननद पर चोरी का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि चारों ने मिलकर उसके कमरे का ताला तोड़कर अलमारी व बेड में रखे गहने और नकदी चोरी किए हैं।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता अंकिता भारद्वाज ने बताया कि शाहदरा के पूर्वी रोहताश नगर इलाके में उसकी ससुराल है। ससुराल वालों से विवाद के चलते वह गाजियाबाद के इंदिरापुरम रह रही है। जब वह ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने घर के अंदर नहीं आने दिया। पुलिस के साथ वह अपने कमरे में पहुंची तो उसके कमरे का ताला टूटा हुआ था।

पुलिस को जांच में पता चला कि मुन्ना ने दो शादियां की हुई थीं। उसकी पहली पत्नी तीन बच्चों के साथ बिहार में रहती है। कुछ माह पहले उसने अपने से काफी कम उम्र की मोना से शादी की थी। शादी के कुछ दिन के बाद ही दोनों में झगड़ा शुरू हो गया था। उन दोनों में झगड़े की एक वजह मोना का प्रेमी भोला था। मुन्ना को अपनी पत्नी का भोला से बात करना पसंद नहीं था। भोला की पांच दिन पहले ही शादी हुई थी। कथित तौर पर मोना और दोनों में मिलकर शनिवार रात को मुन्ना की हत्या कर दी।