अजवाइन का पानी पीने दूर भागती है ये बीमारी

अजवाइन, काला नमक और सूखे अदरक को पीसकर बने चूरन को खाने के बाद खाने से अपच और गैस की समस्या दूर होती है। गर्भावस्था में महिलाओं को अजवाइन खिलाने से उनके शरीर का खून साफ रहता है और रक्त प्रवाह सुचारू रूप से होता है।

कान में अजवाइन के तेल की कुछ बूंदे डालने से कान का दर्द दूर हो जाता है।  अगर आप दाद की समस्या से परेशान हैं तो अजवाइन को पानी में गाढ़ा पीसकर उसका लेप दिन में 2 बार लगाएं। यह लेप घाव और जली हुई जगह पर लगाने पर भी आराम मिलता है।

अब तक आपने किचन में खाना बनाते समय कई बार अजवाइन का प्रयोग किया होगा। क्या आपको पता है कि ये अजवाइन जितना खाने का स्वाद बढ़ाती है उतना ही आपकी शरीर को भी फायदा पहुंचाती है।

जी हां, अजवाइन के सेवन से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। इसके अलावा पाचन क्रिया भी सही रहती है। इतना ही नहीं अजवाइन से मोटापा भी कम किया जा सकता है। अजवाइन के और भी कई फायदे होते हैं।