जंगली कुत्‍तों का शिकार बनी यह गर्भवती महिला, खून से लथपथ मिला उसका…

अपने पालतू कुत्‍ते को सैर कराने निकली गर्भवती महिला पर कुछ जंगली कुत्‍तों ने हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। जब पुलिस घटना स्‍थल पर पहुंची तो खून से लथपथ उसकी लाश मिली। घटना फ्रांस की है और महिला की उम्र 29 साल बताई जा रही है। इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है और किसी को भी यकीन नहीं हो पा रहा है कि ऐसा भी हो सकता है। अखबार गार्डियन के मुताबिक इस महिला पर पांच जंगली कुत्‍तों ने हमला कर दिया था।

पेरिस से 90 किलोमीटर दूर हुई घटना

घटना शनिवार को नॉर्थ फ्रांस के विलेर्स-कॉटरेट के शहर में घटी जो राजधानी पेरिस से करीब 90 किलोमीटर दूर है। पुलिस और जांचकर्ताओं की टीम ने मंगलवार को बताया कि उत्तरी फ्रांस के जंगल में एक प्रेगनेंट महिला का शव मिला है। उस पर जंगल के शिकारी कुत्तों ने हमला किया, जिसके कारण उसकी मौत हुई। जांचकर्ता फ्रेडरिक त्रिन ने बताया कि इस शव की जांच से पता चला कि कई कुत्तों ने मिलकर उस पर हमला किया था। इस कारण उसका पूरा शरीर खून से लथपथ पड़ा हुआ था।

पांचों कुत्‍तों का टेस्‍ट जारी

त्रिन ने बताया कि अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि महिला पर आखिर किस ब्रीड के कुत्तों ने हमला किया। फिलहाल यह बात जांच के बाद ही पता लग सकेगी। पुलिस ने कुत्तों की कम से कम 93 प्रजातियों के साथ-साथ महिला पर हमला करने वाले पांच कुत्तों का परीक्षण किया। पुलिस ने कुत्ते के हमले से होने वाली मौत की जांच शुरू की है। सिर्फ इतना ही नहीं पुलिस ने इन कुत्‍तों की तलाश के लिए एक टीम जंगल में रवाना कर दी है। ऑटोप्‍सी रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि महिला के ऊपरी और निचले अंगों पर कुत्‍तों ने बेरहमी से काटा था। कुछ घावों को तो पोस्‍टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है।