सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से मिलता है ये बड़ा लाभ

मुहांसे, चकत्ते या दाने पड़ जाने पर सरसों तेल की कुछ बूंदें रोज 10-15 मिनट लगाएं। यह त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के साथ ही चमक भी लाता है।

चेहरे को रोजाना सरसों तेल से मसाज कर सन टैन, झुर्रियों और काले धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है। थोड़े बेसन में एक छोटा चम्मच दही, नींबू की कुछ बूंदें और सरसों तेल की कुछ बूंदों को एक साथ मिलाकर इसे चेहरे और गर्दन पर हफ्ते में कम से कम तीन बार जरूर लगाएं।

यह प्राकृतिक रूप से बालों को कंडीशन कर मुलायम बनाता है। बालों को कर्ल (घुंघराला) बनाए जाने या जूड़ा बनाने के दौरान बालों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए सरसों तेल से सिर का मसाज कीजिए। यह बालों को पर्याप्त पोषक तत्व प्रदान करने के साथ ही बाल उलझने व झड़ने से भी रोकता है।

यह प्राकृतिक क्लींजर के रूप में बढ़िया काम करता है। इसे मेकअप हटाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सरसों तेल के साथ थोड़ा नमक और नींबू के रस की कुछ बूंदों को लेकर अपने दांतों पर मलें। दांत मजबूत व चमकदार बनेंगे।

सरसों का तेल प्राकृतिक रूप से त्वचा की सफाई करने के साथ ही दांतों को भी सफेद करने में सहायक है। सरसों तेल के इस्तेमाल से आकर्षक लुक भी पाया जा सकता है।