हथियारबंद रूसी सैनिकों के सामने खड़े होकर यूक्रेनियों ने किया ऐसा, चली गोलिया

रूस की सेनाएं यूक्रेन के कई शहरों में घुस चुकी हैं और कब्जा जमाने में लगी हुई हैं। रूसी सेनाओं ने कई शहरों में तो भारी तबाही मचाई है। इसके बावजूद यूक्रेन की जनता इस दमन का कड़ा विरोध कर रही है।

 एक वीडियो शेयर किया है जिसमें यूक्रेन के लोग रूस के कब्जे का विरोध करते नजर आ रहे हैं। ये लोग ‘Go Home!’ के नारे लगा रहे हैं। वीडियो यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर का है। यहां के निवासी अपने शहर पर रूसी कब्जे का कड़ा विरोध कर रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि ये लोग सशस्त्र रूसी सैनिकों के सामने खड़ा हो जाते हैं, उन्हें ‘घर जाने’ के लिए नारे लगाते हैं। साथ ही यूक्रेनी झंडे भी लहराए जा रहे हैं। विरोध के दौरान गोलियों के चलने की आवाज भी सुनी जा सकती है। हथियारबंद रूसी सेना के सामने यूक्रेनी प्रदर्शनकारी निहत्थे हैं।

अगर राजधानी कीव की बात करें तो रूस के हमलों से यह शहर कांप उठा है। कीव में चार शक्तिशाली धमाके हुए जिनकी गूंज जमीन के नीचे बने बंकरों तक सुनी गई। उत्तरी शहर चेर्निहिव में 33 नागरिकों के मारे जाने की खबर है। ऑयल डिपो भी जलकर खाक हो गया। भारी बमबारी के बाद मारियुपोल में भी बड़े स्तर पर लोग हताहत हुए हैं।