तुलसी के पत्ते खाने से शरीर को मिलता है ये बड़ा लाभ, दूर भागती है ये बीमारी

तुलसी के पत्तों में एंटी-कार्सिनोजेनिक और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। ये घटक धमनियों में रक्त प्रवाह को सीमित करके ओरल और ब्रेस्ट के विकास को रोकने में मदद करते हैं।

सुबह उठकर तुलसी के पत्ते चबाने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। यह डायबीटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। तुलसी के पत्ते खाने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट और फैट का मेटाबॉलिज्म सही रहता है जिससे खून में मौजूद शुगर आपको एनर्जी देने का काम करता है।

खाली पेट में तुलसी के पत्ते खाने से आपको आंतरिक स्वास्थ्य और बाहरी दोनों तरह से फायदे हो सकते हैं। वर्षों से, तुलसी के पत्तों को उपचार के लिए सबसे बड़ी जड़ी-बूटियों में से एक माना जाता है।

सुबह-सुबह तुलसी के पत्ते खाने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनता है। तुलसी के पत्तों में एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो संक्रमण से लड़कर शरीर को मजबूत बनाता है।

सुबह खाली पेट तुलसी के पत्तों को चबाना चाहिए। तुलसी के पत्तों में ऐंटिऑक्सिडेंट्स होता है जो शरीर को फ्री-रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाकर रखता है। साथ ही तुलसी के पत्ते सूजन को कम करने और तनाव दूर करने में भी मदद कर सकते हैं।

तुलसी विटामिन और खनिज का भंडार हैं। इसमें मुख्य रुप से विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक, आयरन और क्लोरोफिल पाया जाता है। इसके अलावा इसमें सिट्रिक, टारटरिक एवं मैलिक एसिड पाया जाता है। तुलसी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।

आयुर्वेद में तुलसी के पौधे को औषधीय गुणों का खजाना माना गया है। इस पवित्र पौधे का धार्मिक महत्त्व भी है। इसक उपयोग दशकों से मुख्य रूप से घरेलू उपचार के रूप में किया जाता रहा है। तुलसी के पौधे को चाय, रस, और सूखे पाउडर के रूप में विभिन्न तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है।