इन राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है बुध और मंगल का गोचर

ज्योतिषीय गणना के अनुसार जनवरी माह में कई बडे ग्रह गोचर कर रहे हैं। इनमें सूर्य, मंगल, शनि, बुध और शुक्र प्रमुख हैं। शुक्रवार 13 जनवरी 2023 को दो मंगल और बुध का गोचर होगा जो सभी राशियों पर समान रूप से अपना प्रभाव डालेगा। हालांकि कुछ राशियों के लिए तो यह बहुत ही शुभ रहने वाला है।

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार 13 जनवरी 2023 को रात्रि 12.07 बजे मंगल ग्रह वृषभ राशि में मार्गी होगा। इसी तरह सुबह 5.15 बजे धनु राशि में बुध उदय होगा। इन दोनों ही ग्रहों के गोचर से सभी राशियों पर न्यूनाधिक असर पड़ेगा। खासतौर पर यह 3 राशियों के लिए जबरदस्त रूप से अनुकूल रहने वाला है।

मेष (Mesh Rashifal 2023)

बुध के उदय होने और मंगल के मार्गी होने के कारण मेष राशि के जातकों को लाभ होगा। इनके जीवन में लंबे समय से जो समस्याएं चली आ रही हैं, वे अब धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी। हेल्थ में भी पहले से काफी ज्यादा सुधार होने लगेगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। कहीं से अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

सिंह (Singh Rashifal 2023)

ज्योतिष के अनुसार बुध और मंगल का गोचर सिंह राशि के लिए शुभ फलदायी रहेगा। खास तौर पर जो शेयर मार्केट या स्टॉक मार्केट से जुड़े हुए हैं, उनके लिए मुनाफे का समय आ चुका है। सिंह राशि के ऐसे जातक जो प्राइवेट जॉब करते हैं, को भी कलीग्स का सहयोग मिलेगा। अपना काम अच्छे से करने के कारण उन्हें जल्द प्रमोशन मिल सकता है। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे जो उनके भाग्योदय का कारण बनेगा।

धनु (Dhanu Rashifal 2023)

13 जनवरी को होने वाला एक साथ दो ग्रहों का गोचर धनु राशि को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा। यदि नौकरी बदलना चाहते हैं तो अभी अनुकूल समय है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई के लिए विदेश भी जा सकते हैं।