तालिबान ने 15 साल से अधिक उम्र की लड़कियों की मांगी सूची, जाने अब क्या होगा

तालिबान अब अफगानिस्तान में जुल्म करता है ये देखना होगा। क्योंकि, इसका इतिहास आज से बीस साल पहले क्रुरता के साथ देखा जा सकता है। 1996-2001 शासन के दौरान तालिबान ने काफी क्रुरता बरती थी।

इस दौरान महिलाओं को लगातार मानवाधिकारों के उल्लंघन, रोजगार और शिक्षा से वंचित किया गया था, बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया गया था और ‘महरम’ यानि पुरूष अभिभावक के बिना घर छोड़ने से मना किया गया।

हालांकि,अभी तक ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि अभी तक ऐसा किया गया है या नहीं। लेकिन यदि ये जबरन शादियां होती हैं तो महिलाओं और लड़कियों को पाकिस्तान के वज़ीरिस्तान ले जाया जाएगा और फिर से शिक्षित किया जाएगा और ‘प्रामाणिक इस्लाम’ में परिवर्तित किया जाएगा। अफगानिस्तान से पिछले तीन महीनों में नौ लाख लोग विस्थापित हुए हैं। वहीं, जो लोग हैं उनमें भय की स्थिति है।

ऐसा माना जा रहा है कि अफगान महिलाओं के लिए तालिबानियों का आतंक अभी शुरू हुआ है। जुलाई की शुरुआत में, बदख्शां और तखर के प्रांतों पर नियंत्रण करने वाले तालिबान नेताओं ने स्थानीय धार्मिक नेताओं को तालिबान के साथ ‘विवाह’ करने के लिए 15 वर्ष से अधिक उम्र की लड़कियों और 45 वर्ष से कम उम्र की विधवाओं की सूची प्रदान करने का आदेश जारी किया था।

अफगानिस्तान में अब तालिबान राज कायम हो चुका है। देश की राजधानी काबूल के साथ-साथ राष्ट्रपति भवन पर भी तालिबान ने कब्जा कर लिया है। अब इस देश की महिलाओं की सुरक्षा और स्वतंत्रता को लेकर काफी खतरा बताया जा रहा है।

डर है कि क्या अफगानिस्तान की महिलाओं लड़कियों को सेक्स के लिए गुलाम बना लिया जाएगा। जुलाई महीने में तालिबान ने स्थानीय धार्मिक नेताओं से तालिबान लड़ाकों के साथ ‘शादी’ करने के लिए 15 साल से अधिक उम्र की लड़कियों और 45 साल से कम उम्र की विधवाओं की सूची उपलब्ध कराने को कहा था।