सुपरस्टार रजनीकांत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लॉंच किया ये नया ऐप, जानिए सबसे पहले आप

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Hoote (हूटे ऐप) लॉन्च किया है। यह वॉइस-आधारित सोशल मीडिया ऐप है, जिसकी फाउंडर रजनीकांत के बेटी सौंदर्या हैं। ऐप की खासियत है .

यहां आप अपने विचारों को वॉइस नोट्स के जरिए व्यक्त कर पाते हैं। अपनी पोस्ट को बेहतर बनाने के लिए आप बैकग्राउंड म्यूजिक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऐप तमिल, हिंदी, तेलुगु, मराठी, मलयालम, कन्नड़, बंगाली और गुजराती समेत 8 भारतीय भाषाएं और 3 अंतरराष्ट्रीय भाषाएं सपोर्ट करता है।

Hoote app गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। यह ऐप सबसे पहले आपसे भारतीय या इंटरनेशनल भाषा में से किसी एक का चुनाव करने को पूछता है, फिर सीधा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पर ले जाता है।

ऐप पर आपको सुपरस्टार रजनीकांत, गौतम गंभीर जैसे सिलेब्रिटीज और न्यूज चैनल्स, राजनेताओं और फैन पेज को फॉलो करने की सुविधा देता है। आप जिन्हें भी फॉलो करेंगे, उनकी हूटे पोस्ट आपको दिखाई देगी।

Hoote ऐप पर आपको अधिकतम 60 सेकेंड्स का वॉइस नोट भेजने की सुविधा मिलेगी। एक बार रिकॉर्डिंग पूरी हो जाने के बाद, यूजर्स पोस्ट में एक कैप्शन, बैकग्राउंड म्यूजिक और एक इमेज जोड़ सकते हैं।

यहां आपको ढेर सारे म्यूजिक चुनने का विकल्प दिया जाता है। बैकग्राउंड म्यूजिक को इमोशन, पर्यावरण, नेचर, रिलिजन, और नेटिव जैसी कैटेगरी में बांटा गया है। एक बार म्यूजिक चुनने के बाद आप इसका प्रीव्यू भी सुन सकते हैं।

पोस्ट का कैप्शन 120 या उससे कम शब्दों का होना चाहिए। यूडर्स प्रोफाइल आइकन पर टैप करके अपने हूट पोस्ट को आसानी से डिलीट भी कर सकते हैं। फीड में आने वाले वॉइस नोट्स को यूजर्स आसानी से प्ले व पॉज कर सकते हैं।

बाकी सोशल मीडिया ऐप्स की तरह आप इस ऐप पर भी पोस्ट को लाइक, रिपोस्ट और रिशेयर कर पाते है। एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए आप पोस्ट पर कॉमेंट भी कर सकते हैं।