अशोक गहलोत का बड़ा बयान , कहा सचिन पायलट को…

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट के बीच आए दिन बयानबाजी होती रहती है। पायलट समर्थक उन्हें अगले सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट करने में जुटे हैं। वहीं गहलोत समर्थक अपने नेता के समर्थन में राग आलापते हैं।

इस बीच अशोक गहलोत का एक बयान खासा चर्चा में है। इस बयान में एक तरफ अशोक गहलोत ने पूर्व में पायलट कैंप के साथ टकराव की बात स्वीकार की है। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए देते हुए कहा है कि तीन का आंकड़ा हमेशा उनके साथ रहा है। आइए जानते हैं गहलोत के इस तीन के आंकड़ों वाले बयान से कौन से तीन सियासी संकेत मिल रहे हैं…

अशोक गहलोत के इस बयान से सबसे बड़ी कयासबाजी तो यही शुरू हो गई है। बतौर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यह तीसरा टर्म है। वह पहली बार 1998 में मुख्यमंत्री बने थे। दूसरी बार 2008 में उन्होंने मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया था।

फिर 2018 में जीत के बाद बतौर मुख्यमंत्री गहलोत का यह तीसरा मुख्यमंत्री कार्यकाल है। गहलोत ने अपने बयान में कहा है कि उन्हें तीन बार केंद्रीय मंत्री, तीन बार पीसीसी अध्यक्ष और तीन बार मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला है। अगर यहां के गहलोत के तीन के आंकड़ों वाली बात लागू करें तो वह खुद मानते हैं कि चौथी बार वह मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदार नहीं होंगे।