अंकुरित चने खाने से मिलता है ये बड़ा फायदे

काले चने में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है। इसे भिगोकर खना हमारे पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है और साथ में अगर आपको कब्ज की शिकायत है तो यह आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं। लेकिन इनका सेवन छिलकों के साथ ही करना चाहिए।

काले चने खाने के बहुत फायदे हैं परन्तु इन्हें अंकुरित करके खाने से इनके फायदे दुगने हो जाते हैं। अगर आप जिम या घर पर ही एक्सरसाइज करते हो तो आपको अंकुरित काले चने जरूर खाने चाहिए। आपको बता दें 100 ग्राम कले चने में 19 ग्राम प्रोटीन, विटामिन ए, कैल्सियम और आयरन होता है।

अंकुरित अनाज के फायदों के बारे में जरूर सुना होगा। बचपन में किताबों में भी अंकुरित चीज़ें खाने के बारे में कहा जाता था। कई पुराने लोगों और जिम करने वालों को आपने सुबह के नाश्ते में अंकुरित चने खाते हुए भी देखा होगा। आपको शायद पता नहीं है अंकुरित चनों को खाने के कितने फायदे हैं।