सपा ने किया बड़ा एलान, कहा सरकार बनने पर इन लोगो को देंगे पेंशन

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने नागरिकता एक्ट का विरोध करने वाले लोगों का समर्थन किया। इतना ही नहीं उन्‍होंने वादा किया कि यूपी में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर ऐसे लोगों को पेंशन दी जाएगी। क्योंकि उन्होंने संविधान बचाने का कार्य किया है, लोकतंत्र को बचाने के लिए आंदोलन किया है।

सपा ने बांग्लादेशियों का जिक्र करते हुए कहा कि जो हमारी शरण में आ गया, वह हमारी शरण में है। हम सबकी रक्षा करने वाले लोग हैं। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनी तो जिन लोगों को नागरिकता एक्ट का विरोध करने पर जेल हुई है या फिर इसे लेकर हुए संघर्ष में मौत हुई है, उनके परिजन को मुआवजा दिया जाएगा।

सपा ने कहा कि बांग्लादेशियों को बाहर किसी भी तरह से नहीं निकाला जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश में सपा ने आंदोलन किया है, कांग्रेस ने नहीं। BJP के इशारे पर मीडिया मुख्य विपक्षी दल को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रियंका और कांग्रेस को आगे ला रही है।