चीन में महिला के बीमार होने पर बेटे ने कब्र में किया दफन, तीन दिन बाद हुआ…

यह घटना शांक्सी प्रांत के जिंगबियान काउंटी की है। बचाने वाले लोगों ने बताया कि महिला को कब्र से निकाले जाने के बाद भी वह मदद के लिए गुहार लगाती रही।

 

व्यक्ति की पहचान 58 वर्षीय उप नाम मा के रूप में और महिला की पहचान 79 वर्षीय उपनाम वांग के रूप में हुई है। चीन के समाचार पत्र के अनुसार महिला आंशिक रूप से पक्षाघात की शिकार थी और बेटा सेवा करके तंग आ गया था.

जिसके बाद उसने यह अमानवीय कदम उठा लिया। मामले की जांच की जा रही है।चीन के उत्तरी हिस्से में एक व्यक्ति पर आरोप लगा है कि उसने अपनी मां को कथित तौर पर एक खाली पड़ी कब्र में दफना दिया। हालांकि बाद में महिला बुरी तरह से डरी-सहमी स्थिति में लेकिन जिंदा मिली।

व्यक्ति की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां को एक पहिए वाली ठेलागाड़ी में बिठाकर दो मई को ले गया। इसके तीन दिन बाद भी महिला जब वापस नहीं आई तो पुलिस को इसके बारे में सूचना मिली और व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया।