प्रियंका गांधी ने सीएम योगी से पूछा सवाल, जानकर लोग भी हुए हरान

लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले की मोहम्मदी कोतवाली पुलिस ने एक बीजेपी कार्यकर्ता को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया था।

इसकी सूचना जैसे ही बीजेपी विधायक लोकेंद्र बहादुर को मिली तो वह आग बबूला हो गए और अपने बेटे व सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली में जा पहुंचे।

इसके बाद उन्होंने थाना परिसर में देर रात तक जमकर हंगामा काटा। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और पकड़े गए आरोपी को जबरदस्ती कोतवाली से छुड़ा ले गए।

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी लखीमपुर जिले में हुई घटना पर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। साथ ही रविवार को ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी ने एक सावल भी पूछा है। प्रियंका गांधी ने लिखा, ‘क्या यूपी के सीएम बताएंगे कि यह किस ‘मिशन’ के तहत हो रहा है? बेटी बचाओ या अपराधी बचाओ?’

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछते हुए हमला बोला है। रविवार को प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘क्या यूपी के सीएम बताएंगे कि यह किस ‘मिशन’ के तहत हो रहा है।

दरअसल, प्रियंका गांधी का यह ट्वीट लखीमपुर जिले भाजपा विधायक द्वारा छेड़खानी के आरोपी को पुलिस कोतवाली पर हमला बोलकर छुड़ा ले जाने के बाद आया है।