पपीते के सेवन से दूर भागती है ये समस्या

पके या कच्चे पपीते की सब्जी बनाकर खाना पेट के लिए गुणकारी होता है। इसके पत्तों के यूज से उच्च रक्तचाप में लाभ होता है और हृदय की धड़कन नियमित होती है।

पपीता वीर्य को बढ़ाता है, पागलपन को दूर करता है एवं वात दोषों को नष्ट करता है। पपीते के सेवन से जख्म भरता है और दस्त व पेशाब की रुकावट दूर होती है। कच्चे पपीते का दूध त्वचा रोग के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

इसका रस अरूचि, नींद का न आना, सिर दर्द, कब्ज व आंवदस्त आदि रोगों को ठीक करता है। पपीते का रस सेवन करने से अम्लपित्त (खट्टी डकारें) बंद हो जाती है। पपीता पेट रोग, हृदय रोग, आंतों की कमजोरी आदि को दूर करता है।

पपीता भूख और शक्ति को बढ़ाता है। ये कई रोगों को खत्म करता है। पेट के रोगों को दूर करने के लिए पपीते का सेवन करना फायदेमंद होता है। पपीते के सेवन से पाचनतंत्र सही रहता है।

हमारी सेहत के लिए पपीता बेहद फायदेमंद होता हैं, अगर हम इसका हर रोज सेवन करेंगे तो पेट के रोगों से छुटकारा पा सकते हैं। पपीता आसानी से हजम होने वाला फल है।