लहसुन का उपयोग करने से दूर होती है ये समस्या

यह शरीर मे गर्माहट लता है, ठंड के समय अधिक मात्रा मे इसका सेवन करना चाहिए| सर्दी-जुकाम मे भी काफी लाभदायक होता है| शरीर दर्द में लहसुन और सारसो तेल को साथ गरम करके शरीर मे मालिश करने से दर्द दूर होता है| खून साफ रखने मे मददगार होता है|

इसकी खासियत यहीं खत्म नहीं होती इसका उपयोग हम कई रोग भागने के लिए भी करते है| इसमें प्रोटीन, वसा, कार्बोज़, खनिज़ पदार्थ, चूना और आइरन पाया जाता है| दुनिया मे चीन के बाद भारत मे इसका उत्पादन और इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है|

लहसुन आम तोर पर हम सभी अपने घर के रसोई मे देखते है| लहसुन मे रासायनिक तौर पर सुगंध की मात्रा अधिक होती है, इसकी सुगंध को लोग दूर से ही पहचान लेते है|

इसे पीसने पर ऐलिसिन नामक यौगिक प्राप्त होता है जो प्रतिजैविक विशेषताओं से भरा होता है| इसमे कई पदार्थ पाये जाते है जैसे प्रोटीन, एन्ज़ाइम तथा विटामिन बी, सैपोनिन, फ्लैवोनॉइड आदि| लहसुन किसी भी सब्जी के स्वाद को दोगुना कर देता है|