तरबूज खाने से दूर होती है ये समस्या

अगर आप अपने दिल का ख्याल रखना चाहते हैं तो तरबूज का सेवन करें। इसमें पोटेशियम जैसे पोषक तत्‍व होते हैं जो दिल को सेहतमंद बनाए रखने में मदद करते हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, दिल को स्‍वस्‍थ रखने के एक वयस्क इंसान को दिन में 3,510 मिलीग्राम पोटेशियम खाना चाहिए और तरबूज पोटैशियम का अच्छा स्रोत है।

रोजाना तरबूज खाने से आंखें भी स्वस्थ रहती हैं। तरबूज में बीटा कैरोटीन और विटामिन ए होता है जो रतौंधी और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों से आंखों की हिफाजत करता है।

यह तो आप जानते ही है कि तरबूज में पानी पर्याप्त मात्रा में होता है और यही कारण है कि गर्मी के मौसम में तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती।

तरबजू में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। तरबूज में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है।

गर्मी के मौसम में पाचन तंत्र को दुरूस्त रखने में तरबूज की एक अहम भूमिका हो सकती है। दरअसल, तरबूज में फाइबर की मात्रा भी अच्छी होती है जो पाचन क्रिया को ठीक रखती है। गर्मी में इसके सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती। इसमें नमक और काली मिर्च डालकर खाने से एसिडिटी दूर होती है।

गर्मी के दिनों के लिए तरबूज को एक बेहतरीन फल माना जाता है। जहां एक ओर इसका स्वाद लाजवाब होता है, वहीं दूसरी ओर इसमें पानी की प्रचुरता भी पाई जाती है, इसलिए हर व्यक्ति को गर्मी के मौसम में इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है।  वैसे तरबूज के फायदे सिर्फ यही तक सीमित नहीं है। अगर आप इसका सेवन करते हैं तो इससे आपको अन्य भी कई लाभ प्राप्त होते हैं।