कच्ची कैरी का सेवन करने से दूर होती है ये समस्या

लौंजी के रूप में कैरी का सेवन करने से आंतों में होने वाले संक्रमण दूर होते हैं। इससे लिवर दुरस्त होता है।  गर्भावस्था में कच्ची कैरी का सेवन करना लाभदायक रहता है।

इससे कब्ज, एसिडिटी, उल्टी जैसी समस्या नहीं होती है। कच्ची कैरी खाने से महिलाओं में एंटीऑक्सीडेंट बढ़ती है, जो कई बीमारियों में शिशु और मां दोनों को बचाने में सहायक होती है।

कच्ची कैरी की लौंजी, सब्जी और अचार बनाया जाता है और बड़े चाव से खाते हैं। खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ यह रोग प्रतिरोधक की क्षमता भी बढ़ाती है।

कच्ची कैरी में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड का संचार अच्छे से होता है। साथ ही यह नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी मददगार होती है।

गर्मी के दिनों में कच्ची कैरी कई बीमारियों से बचाने में सहायक होती है। इसका सेवन भी अधिक किया जाता है। सेहत के लिहाज से भी और खाने में भी। कई लोग कच्ची कैरी इसलिए भी नहीं खाते कि दांत खट्टे हो जाते हैं लेकिन आज आपको बताते हैं .