इस देश के प्रधानमंत्री ने मिलाया चीन से हाथ , कहा – युद्ध में देंगे पूरा साथ

वांग यी ने यह भी कहा कि आपने दक्षिण-पूर्व एशिया दौरे में कंबोडिया को पहला पड़ाव बनाया, यह न केवल चीन और कंबोडिया की अच्छी परंपरा को दर्शाता है जो हमेशा एक दूसरे का समर्थन करते हैं, बल्कि दोनों देशों के बीच साझे भाग्य वाले समुदाय के निर्माण की सकारात्मक गति को भी दिखाता है।

 

चीन कंबोडिया को अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल विकास मार्ग का दृढ़ता से समर्थन करना जारी रखेगा, कंबोडिया की राष्ट्रीय संप्रभुता, राष्ट्रीय प्रतिष्ठा की रक्षा, और घरेलू एवं विदेशी नीतियों का मजबूती से समर्थन भी करेगा। चीन कंबोडिया के साथ मिलकर महामारी के बाद मौजूद विभिन्न चुनौतियों से निपटने, और व्यापक द्विपक्षीय सहयोग की मजबूती पर विचार विमर्श करना चाहता है।

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने 12 अक्तूबर को राजधानी नाम पैन्ह में चीनी स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। वांग यी ने हुन सेन को चीनी नेताओं का हार्दिक अभिवादन पहुंचाया और कहा कि आप चीनी नेताओं और चीनी लोगों के पुराने और सच्चे मित्र हैं।

आप ने गत फरवरी में कोविड-19 महामारी के खिलाफ चीन के सबसे नाजुक समय में चीन का दौरा किया और चीन का समर्थन भी किया। जिसने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय लिखा।