पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे का किया एनकाउंटर, पिस्टल छीनकर…

कानपुर आजीजी ने बताया कि गाड़ी पलटने से पुलिस के चार लोग घायल हुए हैं, उनका इलाज चल रहा है। यूपी पुलिस ने विकास दुबे की मौत की पुष्टि कर दी है।

 

कानपुर पश्चि के एसपी ने मीडिया से बात करते हुए बताया “विकास दुबे को जब लाया जा रहा था तब गाड़ी पलट गई, इसमें जो पुलिसकर्मी घायल हुए उसने उनका पिस्टल छीनने की कोशिश की।

पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर कर आत्मसमर्पण कराने की कोशिश की, जिसमें उसने जवाबी फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से वह घायल हो गया। विकास को अस्पाल ले जाया गया, जहां पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

एनकाउंटर में विकास दुबे की मारे जाने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ की गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। खबरों के मुताबिक इसी दौरान पुलिस की गोली का विकास दुबे शिकार हो गया।

कानपुर शूटआउट के मास्टरमाइंड विकास दुबे को मध्य प्रदेश से कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है, उसमें विकास दुबे भी सवार था। हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ है।

कानपुर शूटआउट के मास्टरमाइंड विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है, उसमें विकास दुबे भी सवार था। हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ है।

कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में कानपुर मुठभेड़ के मुख्य आरोपी विकास दुबे का शव रखा गया। आज पुलिस ने उस वक्त मुठभेड़ में विकास दुबे को मार गिराया जब वो गाड़ी पलटने के बाद पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था।

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना सर्वाधिक 26,506 नए मामले सामने आए और 475 मौतें हुईंदेश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,93,802 है, जिसमें 2,76,685 सक्रिय मामले हैं। वहीं 4,95,513 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना से अब तक 21,604 लोगों की मौत हुई है।

समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर योगी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, “दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गई है।”

गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?”