सुशांत के लिए लंदन के लोगों ने मांगा इंसाफ, सड़कों पर किया…

इससे पहले कैलिफाॅर्निया में भी सुशांत को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई गई थी। वहीं आस्ट्रेलिया में भी सात बिलबोर्ड्स पर सुशांत की तस्वीर लगाकर न्याय की मांग की गई थी।

 

गौरतलब है कि सुशांत 14 जून को मुंबई में अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। एक्टर के निधन तो दो महीने से भी ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन अभी तक उनके मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। सीबीआई इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रक की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि लंदन में एक ट्रक पर सुशांत की तस्वीरें लगी हुई हैं।

साथ ही उन पर #JusticeForSushant #GlobalPrayerForSSR #WarriorsForSSR लिखा हुआ है। अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा, ‘लंदन में सुशांत के न्याय दिलाने की मांग।’

सुशांत केस में एक्टर को इंसाफ दिलाने के लिए लगातार संघर्ष किया जा रहा है। हाल ही में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उनके लिए दूसरे बार ग्लोबल प्रेयर का आयोजिन किया था।

जिसमें दुनियाभर के लोगों ने हिस्सा लिया था। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सुशांत को इंसाफ दिलाने की लड़ाई जारी है। लंदन में लोगों ने एक ट्रक पर एक्टर की तस्वीर लगाकर उनके लिए न्याय मांगा।