महंगाई के खिलाफ सडको पर उतरी इन 3 देशों की जनता, किया नई तरह का प्रदर्शन

महंगाई के खिलाफ दुनिया के 3 देशों की जनता सड़कों पर उतर आई है। महंगाई से परेशान होकर ईरान, फ्रांस और चिली के लोगों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

ईरान में पेट्रोल की राशनिंग और दाम बढ़ाने के सरकारी फैसले के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। चिली में प्रदर्शन की शुरुआत मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी से हुई थी, लेकिन बाद में यह प्रदर्शन कई बुनियादी मुद्दों को लेकर व्यापक हो गया।इस प्रदर्शन में 22 लोगों की मौत हो गई है और 2,000 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

फ्रांस में सरकार विरोधी यलो वेस्ट आंदोलन के एक वर्ष पूरा होने के मौके पर जारी प्रदर्शन में पुलिस ने देशभर से 260 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। बोलीविया में चुनाव में हुई गड़बड़ी के बाद भड़की हिंसा में 23 लोग मारे जा चुके हैं।