सामने आया सनी लियोनी का हैरतअंगेज वीडियो, देख अटकी फैसं की सांसे

सनी लियोनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘शेरो’ (Shero) में नजर आएंगी। जिसके हालिया रिलीज पोस्टर में एक्ट्रेस जख्मी दिखाई दी थीं।

ये फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। इसके अलावा एक्ट्रेस तमिल फिल्म ‘वीरमादेवी’ और ‘रंगीला’ में दिखाई देंगी। साथ ही वो डायरेक्टर विक्रम भट्ट की फिल्म ‘अनामिका’ में भी देखी जाने वाली हैं।

दरअसल, सनी लियोनी का ये वीडियो उनके अपकमिंग फिल्म का हिस्सा है। जिसका बीटिएस क्लिप शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है,’आता माझी सटकली’। सनी के इस वीडियो पर फैंस समेत बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट करने को मजबूर हो गए हैं।

एक्ट्रेस की 10 सेकेंड की क्लिप पर महज 3 घंटे में 21 लाख से ज्यादा व्यूज आए हैं। सनी के वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा है,’सनी का सुपरवुमेन लुक’। दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘इस मूवी के लिए हम काफी एक्साइटेड हैं।’

सनी लियोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक हैरतअंगेज वीडियो (Sunny Leone Video) पोस्ट किया है। जिसमें वो छत की दीवार से उल्टी लटकी चौंकाने वाले एक्सप्रेशंस देती देखी जा रही हैं।

इस दौरान एक्ट्रेस को अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम’ का मजेदार डायलॉग बोलते भी देखा जा सकता है। एक्ट्रेस का ये वीडियो देख फैंस डरने के बजाए हंसने पर मजबूर हो गए हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी(Sunny Leone) की बात ही निराली है। एक्ट्रेस कभी हॉट तस्वीरें पोस्ट कर फैंस के दिलों पर कहर ढाती नजर आती हैं, तो कभी फनी वीडियो पोस्ट कर फैंस को हंसाती देखी जाती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने अपना नया वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो छत की दीवार से हवा में उल्टी लटकी देखी जा रही हैं।