चारों धामों में रोजाना दर्शन करने की संख्या तय, यात्री जान ले पूरी खबर

उत्तराखंड सरकार ने बदरीनाथ-केदारनाथ सहित चारों धामों में रोजाना दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या तय कर दी है। सचिव धर्मस्व की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यह व्यवस्था यात्रा के शुरुआती 45 दिन के लिए तय की गई हैं। सचिव धर्मस्व हरिश्चंद्र सेमवाल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है। इसे देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। चारधाम मार्ग पर यात्रा के दौरान रात दस बजे से सुबह चार बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

किस धाम के कब खुलेंगे कपाट 
यमुनोत्री    तीन मई, दोपहर 12:15 बजे
गंगोत्री    तीन मई, 11:15 बजे पूर्वाह्न
केदारनाथ    छह मई, 6:25 बजे सुबह
बदरीनाथ     आठ मई, 6:15 बजे सुबह
हेमकुंड और लोकपाल      22 मई

किस धाम में कितने यात्री रोज दर्शन करेंगे 
धाम का नाम    यात्री संख्या
बदरीनाथ    15 हजार
केदारनाथ    12 हजार
गंगोत्री    07 हजार
यमुनोत्री    04 हजार