लद्दाख में बढ़ी चीनी सैनिको की संख्या, आज रात हो सकता है…

सरकार की तरफ से इस बारे में कोई अस्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिर्फ इतना कहा कि मैं देश की जनता को आश्वस्त करना चाहूंगा कि संसद में इस बारे में विस्तार से जानकारी दूंगा।

उन्होंने ये भी कहा है कि देश का मस्तक झुकने नहींदेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सार्वजनिक तौर पर एलएसी को लेकर अस्पष्टता की बात को स्वीकार कर चुके है।

अपुष्ट खबरों में यहां तक कहा जा रहा है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी लगातार गलवान नदी और पैंगांग झील इलाके में अपनी स्थिति मजबूत करती जा रही है।

जिन इलाकों में अभी तक भारतीय सेना पेट्रोलिंग करती थी, उसके तीन किमी भीतर तक चीनी सैनिक घुस आए हैं। सत्य क्या है ये तो सरकार द्वारा संसद में जानकारी देने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन मामला बेहद गंभीर है।

लद्दाख में चीनी सेना की मौजूदगी पर देश में बेचैनी बढ़ती जा रही है। आम लोग इसे कारगिल के तौर पर देख रहे हैं। कारगिल में पाक सेना ने चुपके से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर बंकर तक बना लिए थे।

बताया जा रहा है कि इस बार यही काम चीन ने किया है। भारत और चीन के बीच बैठक भी बेनतीजा रही है। केंद्र सरकार ने भी अभी तक इस बारे में देश को ठोस जानकारी नहीं दी है। ऐसे में देशवासियों की बेचैनी स्वाभाविक है।

भारत चीन सीमा पर गत माह से ही जारी गतिरोध अब गंभीर रूप ले चूका है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लद्दाख में चीनी सेना की मौजूदगी के मामले में सरकार परकरारा हमला किया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि चीनी सेना का लद्दाख की कुछ पर जमीन कब्जा पर हो गया है। यह बात कितनी सत्य है? सरकार क्या इसके बारे में बताएगी?