बड़ा खुलासा : कुख्यात विकास दुबे का बिहार से था… हथियारों को लेकर…

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक गिरफ्तार किए गए विकास के गुर्गों ने बताया है कि घटना की रात विकास के बुलावे पर लाइसेंसी असलहा तो लाए ही थे, फायरिंग में एक दर्जन से ज्यादा अवैध तमंचों का भी उपयोग हुआ था।

गौरतलब है कि बीते कुछ सालों में बिहार का मुंगेर जिला अवैध हथियार बनाने का गढ़ बन गया है। जानकार बताते हैं कि चुरंबा, बरदह, नया गांव, तौफिर दियारा, मस्कतपुर, शादीपुर आदि गांवों में अवैध हथियार के कारखाने कुटीर उद्योग का स्वरूप ले चुके हैं।

कानपुर कांड का मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे मारा जा चुका है। लेकिन अब उससे जुड़े कई खुलासे लगातार हो रहे हैं। ताजा खुलासा में पता चला है कि उसका कनेक्शन बिहार से था। खुलासे के मुताबिक, यह पता चला है कि विकास दुबे का अवैध तमंचों की सप्लाई का भी एक बड़ा नेटवर्क था।

उसके सप्लायरों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। वे फिलहाल अंडरग्राउंड हैं और पुलिस तलाश में लगी है। बताया जा रहा है कि कुछ अपग्रेडेड कंट्री मेड (देसी) पिस्टल की सप्लाई बिहार से होती थी।

बता दें कि 2 जुलाई को यूपी में कानपुर के बिकरू गांव में दिल दहला देने वाली रदात में 8 पुलिसकर्मियों को जान गंवानी पड़ी थी। इस खौफनाक घटना को अंजाम देने वाला कानपुर का ही कुख्यात विकास दुबे था जो अब एनकाउंटर में ढेर हो चुका है। उसने ही अपने साथियों के साथ मिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ साजिश रची और घेर कर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।