डोनाल्ड ट्रंप को लेकर सामने आई ये बड़ी खबर, डॉक्टर ने दी ये जानकारी, कहा बिगड़ती जा रही…

राष्ट्रपति को शुक्रवार को तेज बुखार था और उनका रक्त ऑक्सीजन का स्तर 94% के नीचे था। जब डॉक्टर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सवाल को टाल दिया और कहा कि इस बारे में हमारे पास कोई जानकारी नहीं है वहीं ट्रंप की मेडिकल टीम ने बताया कि उनके ऑक्सीजन का स्तर इस समय 98% है।

 


उन्होंने बताया कि वे ऐसी कोई जानकारी नहीं देना चाहते थे जो इलाज के तौर-तरीकों को किसी दूसरी दिशा में ले जाए। उन्होंने बताया कि ऐसा करने में इस तरह की धावना बन गई कि हम कुछ छिपाने की कोशिश कर रहे थे जो कि बिल्कुल सच नहीं है। कुल मिलाकर सच यह है कि वे ठीक हैं।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप के डॉक्टरों ने सेना के अस्पताल द्वारा उठाए गए कदमों पर प्रतिक्रिया में राष्ट्रपति के रक्त में ऑक्सीजन में गिरावट की सही समय पर जानकारी नहीं दी और यह भी नहीं बताया गया कि क्या उनके फेफड़ों की जांच में कोई नुकसान होने की बात सामने आई है या नहीं।

वहीं नौसेना के कमांडर ने यह माना है कि एक दिन पहले राष्ट्रपति की सेहत की गंभीरता को कम दिखाने की कोशिश की जा रही थी, उन्होंने बताया कि वे राष्ट्रपति के उत्साहजनक है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद लगातार उनके स्वास्थ्य पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। व्हाइट हाउस के एक डॉक्टर ने रविवार को जानकारी दी कि पिछले कुछ दिन में राष्ट्रपति ट्रंप के रक्त में ऑक्सीजन का स्तर अचानक दो बार गिर गया था।

बावजूद इसके उनकी हालत में लगातार सुधार हुआ है। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए डॉक्टर ने बताया कि उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है, ट्रंप का उपचार लगातार 3 दिन से अस्पताल में जारी है।