कोरोना वायरस के बीच अब इस देश में आया ये नया खतरा, मक्खी फैला रही ये जाऩलेवा बीमारी

चिंता कि बात ये है कि ये न केवल आकर में बड़ी हैं बल्कि जहरीली भी हैं। इसके काटने से मनुष्य की मौत भी हो जाती है। ये हर साल विश्व भर में 60 लोगों की जान लेती हैं।

 

साइंटिस्टों के अनुसार, ये हॉरनेट एशिया के भारी बारिश और उमस वाले जंगलों में पाईं जाती हैं। ये ट्रॉपिकल मौसम जैसे कि वियतनाम जैसे देशों के अनुकूल मानी जाती हैं, इसका अमेरिका में नज़र आना काफी आश्चर्य की बात है। इनके पंखों का फैलाव तीन इंच से ज्यादा होता है और ये जानलेवा जहर न्युट्रोक्सिन से लैस होती हैं।

अभी हाल ही में मधुमक्खी मापने वाले कॉनराड बेर्ब्यु ऩाम के एक शख्स को वेनकोवर आइलैंड पर इनके एक छत्ते को नष्ट करने के लिए भेजा गया था लेकिन उन्हें कई बार इन मक्खियों ने काट लिया। उधर मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, इन मक्खियों की ख़बरें सामने आने के बाद इलाके के लोग इन्हें दैवीय आपदा मान रहे हैं।

लोग इनकी फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर कर इन्हें कोरोना के बाद ईश्वर की अन्य सजा बता रहे हैं। तो वहीं इसका उपचार 70 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है।

अमेरिका में कोविड-19 के तांडव के बीच अमरीका में रहने वाले लोगों के लिए एक और नई आफत सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, यूएसए के कुछ क्षेत्रों में सामने मधुमक्खी से 5 गुना बड़ी जानलेवा मक्खी नज़र आ रहीं हैं। ये हॉरनेट वेस्ट कोस्ट के क्षेत्र में नज़र आयीं हैं।