बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान काजोल का देसी लुक सामने आया हैं।
उन्होंने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किया हुआ रेड कलर का सूट पहना हुआ था, जिसमें वह बहुत ज्यादा खूबसूरत दिख रही हैं। उनका ये ट्रेडिशनल लुक फैंस को खूब अट्रैक्ट कर रहा है।
काजोल ने इस लुक के साथ ट्रेडिशनल ईयररिंग्स भी पहने हुए हैं। उन्होंने अपने देसी लुक को मिनिमल मेकअप, रोशनी लिपस्टिक व ओपन हेयर के साथ पूरा किया है। उनके इस लुक को उनके फैंस ने बहुत ज्यादा पसंद किया हैं।
फैंस काजोल को एक बार फिर बड़े परदे पर देखने के लिए तैयार हैं। काजोल पहली बार पीरियड ड्रामा फिल्म में दिखाई देंगी। फिल्म में काजोल के अतिरिक्त अजय देवगन, सैफ अली खान, नेहा शर्मा भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। लंबे समय के बाद काजोल-अजय को फैंस सिल्वर स्क्रीन पर साथ देखेंगे।
फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर की कहानी 17वीं सदी पर आधारित है। तानाजी मालुसरे राठा साम्राज्य के निर्माणकर्ता छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में सैन्य नेता थे। तानाजी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ कई युद्ध लड़े थे। तानाजी को उनके वीर व बहादुर इरादों केलिए जाना गया है।