चाय में मिलाकर पड़ोसी ने 22 साल की महिला से किया…फिर बना डाला ये…

पीपाड़ शहर पुलिस ने बताया कि 22 साल की एक महिला ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि करीब तीन महिने पहले वह अपने पीहर में थी।

 

तब उसकी मां और बहन के साथ खेत में काम कर रही थी। दोपहर को वह घर पर खाना खाने और खाना लेने घर आई। तब उसके पडौस में ही रहने वाले और रिश्तेदार राकेश और श्रवण आए और उसको चाय बनाने को कहा।

रिश्तेदार होने के चलते उसने उनके लिये चाय बनाई। चाय लेकर जाने पर उन्होंने उसके लिये भी चाय मंगाई और पानी लाने के बहाने उसको वापस भेजा।

आरोप है कि तब उन्होंने चाय में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। जिससे वो बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी राकेश और श्रवण ने उसके साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो भी बना लिया।

कुछ समय बाद उसको होश आया तो देखा कि वह अद्र्धनग्र हालत में थी। इस घटना का विरोध किया तो आरोपियों ने धमकाया कि उन्होने उसका वीडियो बना लिया है और अगर उसने उनका कहना नहीं माना तो वे उसको गांव और समाज में बदनाम कर देंगे और उसके मां को मार देंगे।

दहशत में आयी पीडि़त उनका कहना मानती रही और आरोपी उसके खेत में रखवाली करने के समय आते और उसका देहशोषण करते रहे जबकि वो उसके रिश्ते में भाई लगते थे।

निकटवर्ती पीपाड़शहर की रहने वाली एक महिला से उसके दो रिश्तदारों ने दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाया। इस वीडियो से सार्वजनिक करने की धमकी देकर यौन शोषण करने लगे।

पीडि़त ने बाद में किसी से शादी रचाई तब ससुराल आकर तंग करने लगी। परेशान महिला शुक्रवार रात को थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। पीडि़त का शनिवार को पीपाड़ अस्पताल में मेडिकल करवाया।