सरसों का तेल है सेहत के लिए है बहूत फायदेमंद

स्किन में निखार लाने के लिए सरसों का तेल अहम रोल निभाता है। यह विटामिन ई से भरपूर होता है। इसके उपयोग से स्किन में मॉइस्चर रहता है। साथ ही त्वचा कोमल बनी रहती है।

भूख न लगने की समस्या में सरसो का तेल काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से भूख लगने लगती है क्यूंकि ये एक बेहतरीन ऐपिटाइजर की भूमिका निभाता है।

मोटे व्यक्तियों को सरसों के तेल का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। ये विटामिन से अधिक होता है जो बॉडी के मेटाबाल्जिम को बढ़ाने में फायदेमंद होता है और मोटापा कम करने में लाभकारी होता है।

सरसों का तेल खाने में अकसर उपयोग किया जाता है। ये तेल केवल भोजन पकाने के काम ही नहीं आता बल्कि यह सेहत के लिए भी अत्यंत लाभदाई है। ये हैल्दी और सौंदर्यवर्धक भी है। इसमें अनेको पौष्टिक गुण पाए जाते है जो सेहत के लिए फायदेमंद होते है।

सरसो का तेल जोड़ों के दर्द को दूर करने में बहुत सहायक होता है। नियमित इस तेल से मालिश करना शरीर को फायदा पहुंचाता है। साथ ही यह आतंरिक पीड़ा से छुटकारा दिलाने में भी मददगार है।