मोदी सरकार ने किया ये बड़ा एलान , दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा ज्यादा से ज्यादा…

मार्च में सरकार ने केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी की वृद्धि की थी। हालांकि, अप्रैल में सरकार ने महामारी का हवाला देते हुए इसे जून 2021 से लागू करने का फैसला किया था।

 

मालूम हो कि हाल ही में सरकार ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को त्योहारों के मौके पर तोहफा दिया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मांग को बढ़ाने की दिशा में खर्च के लिए अग्रिम में राशि देने की घोषणा की थी। उन्होंने एलटीसी कैश वाउचर योजना और स्पेशल फेस्टिवल एडवांस योजना का एलान किया था।

अगर सरकार आधार वर्ष को 2016 कर देती है, तो कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में इजाफा हो जाएगा। एक रिपोर्ट्स के मुताबकि इस कदम से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में सीधे तौर पर बढ़ोतरी होगी।

मौजूदा समय में सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर जून 2021 तक के लिए भत्ते में वृद्धि को फ्रीज किया हुआ है। कर्मचारियों को पिछली दर के हिसाब से 17 फीसदी डीए का भुगतान किया जा रहा है। इसका मतलब यह भी है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी में कुछ समय लग सकता है।

केंद्र की मोदी सरकार दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़े तोहफे का ऐलान कर सकती है, जिसकी चर्चा जोरो से चल रही है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी कर रही है, जिससे 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा।

यानी दिवाली से पहले ही कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी संभव मानी जा रही है। इसके लिए 21 अक्तूबर 2020 को सरकार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी CPI-IW के बेस ईयर (आधार वर्ष) में बदलाव की घोषणा कर सकती है। इससे 48 लाख कर्मचारियों को सीधे तौर पर फायदा होगा।