शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडेय ने एक बार फ़िर कांग्रेस पर बोला हमला , कहा जानबूझकर…

पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य पर हुए हमले के मामले में शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडेय ने एक बार फ़िर कांग्रेस पर हमला बोला। पांडेय ने कहा कि यह हमला कांग्रेस की टिकट की लड़ाई का नतीजा है।

कांग्रेस इस विषय को जानबूझकर राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है। विधानसभा में मीडिया कर्मियों से बातचीत में पांडेय ने कहा कि भाजपा किसी भी व्यक्ति पर इस प्रकार हमले की कडी निंदा करती है।

इस प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त न किया जाएगा। लेकिन कांग्रेस जिस प्रकार राजनीति कर रही है वो भी स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस को चाहिए कि वो खुद अपनी पार्टी के भीतर जांच करें। आर्य के हमलावर कांग्रेस को अपने घर मे ही मिल जाएंगे।