मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बताया ये खतरा

मसलन सबसे कम खतरा ग्रीन और सबसे ज्यादा खतरा रेड वार्निंग में होता है। पंजाब, हरियाणा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी कर्नाटक में भी अगले 3-4 दिन लू का खतरा बना रहेगा।

 

यानी इन क्षेत्रों में तापमान 45-47 डिग्री तक पहुंचने की पूरी आशंका है।कुछ उत्तरी राज्यों में लू का भी खतरा बताया गया है, जिसका मतलब साफ है कि अगले कुछ दिन सूर्य देव जमकर परीक्षा लेने वाले हैं।

इन दिनों में पानी खूब पीना चाहिए। तेज गर्मी से बचने के लिए दही और दूध का उपयोग ज्यादा किया जाना चाहिए। साथ ही नारियल पानी और ठंडक देने वाली दूसरी चीजें भी खाई जा सकती हैं।

में लगातार तापमान बढ़ने की संभावना के चलते ‘रेड’ वार्निंग दी गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए ‘ऑरेंज’ वार्निंग जारी की गई है। बता दें कि मौसम विभाग गंभीरता के आधार पर रंगों का चयन करते हुए इलाकों को वर्गीकृत करता है।

दिल्ली रिकॉर्डतोड़ सर्दी और गर्मी दोनों के लिए जानी जाती है। पिछले वर्ष दिसंबर में 5-6 डिग्री तक लुढ़कने वाला पारा अब 25 और 26 मई को अधिकतम 46 डिग्री तक रह सकता है।

IMD के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवायें चलेंगी। शनिवार को दिल्ली का तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का अधिकतम था।

रविवार को तापमान 45.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह स्थिति 29 मई तक बने रहेगी हालांकि अगले शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।

देश में कोरोना का कहर तो चल ही रहा है वहीँ आज से देश को एक नई मुसीबत का भी सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग द्वारा लू का रेड अलर्ट जारी हो चुका है।

अब आसमान से धूप के रूप में आग बरसेगी क्योंकि सोमवार से ‘नौतपा’ की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अब झुलसा देने वाली गर्मी से सामना होने वाला है।