इस शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को बेहद खास तरीके से एक महीने तक किया प्रपोज और फिर मिली कामयाबी

क्या कोई शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को इसकदर प्यार कर सकता है कि रोजाना उन्हें प्रपोज करता रहे? बावजूद इसके उसकी प्रेमिका को इस बात की भनक भी नहीं लगी कि उनका ब्वॉयफ्रेंड उन्हें प्रपोज कर रहा है। आखिरकार इस शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को अपना प्यार जताने का बेहद खास तरीका अपनाया।

उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया। सोशल मीडिया पर इस लव स्टोरी को बेहद पसंद किया जा रहा है। यूजर्स ने इस युवक के प्यार भरे अफसाने को हाथों हाथ लिया है। आइये जानते हैं इस शख्स की अनोखी लव स्टोरी कैसे आगे बढ़ी और क्या गर्लफ्रेंड ने उनके प्रपोजल को माना?

पूरा मामला यूके के हर्डफोर्डशायर का है, जहां रहने वाले एडी ओकोरो ने अपनी प्रेमिका को लगातार एक महीने तक रोजाना अलग-अलग तरीके से प्रपोज कया, हालांकि उनके इस प्रपोज करने का तरीका बेहद गुपचुप था, जिसकी वजह से उनकी गर्लफ्रेंड को इस बात का पता ही नहीं चल सका। उनकी प्रेमिका उनके प्रपोजल से बिल्कुल अनजान थीं। ऐसे में इस शख्स ने एक खास तरीका अपनाया। उन्होंने सीधे गर्लफ्रेंड बात नहीं करके अपने गुपचुप प्रपोज के तरीके की  और फिर उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए पूरी लव स्टोरी को बयां करने की कोशिश की।

बेहद प्यारी है इस शख्स की लव स्टोरी

एडी ओकोरो ने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया कि कुछ लोग अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए फ्लैश मॉब या फिर खास खाने की योजना बनाते हैं, या फिर शादी करने के संकेत देते हैं, लेकिन मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। एडी ने ऐसा कुछ नहीं किया बल्कि उन्होंने अपने गुपचुप तरीके से प्रपोज के स्टाइल को फेसबुक पर बताया, साथ ही कई तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने लिखा कि मैं एक तुरंत इंप्रोवाइज करने वाला शख्स हूं। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि लगातार मैं एक महीने तक प्रपोज के लिए अंगूठी अपने साथ रखा।