मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मजदूरों के बीच अफवाह फैलाने वाले इस शख्स को मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में प्रवासी मजदूरों की भीड़ इकट्ठा होने के मामले में पुलिस ने विनय दुबे नाम के शख्स को हिरासत में लिया है। विनय दुबे को नवी मुंबई पुलिस ने पकड़ा और मुंबई पुलिस को सौंप दिया। विनय दुबे पर लॉकडाउन के बीच भीड़ को गुमराह करने का आरोप है।

विनय दुबे ‘चलो घर की ओर’ कैंपेन चला रहा था. अपने फेसबुक पर शेयर किए गए पोस्ट में उसने टीम के बांद्रा में होने की बात कही थी। इस मामले में पुलिस ने एक हजार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दुबे के खिलाफ आईपीसी की धारा 117, 153 ए, 188, 269, 270, 505(2) और एपिडेमिक एक्ट की धारा 3 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।