एक बार फिर हुआ सेना पर बड़ा आतंकी हमला, आत्मघाती हमलावरों ने सेना के वाहन पर…

पाकिस्तान के सैनिकों ने बलूचिस्तान में बड़े आतंकी हमले को असफल कर दिया है। अभियान के दौरान 2 आत्मघाती हमलावर मारे गए। पुलिस ने बताया कि ये हमला पाक सैनिकों को निशाना बनाकर किया गया। लोरालई में यह हमला करने की कोशिश की गई थी। हमलावरों ने सुरक्षा बलों के वाहन पर हमला कर दिया था। इसके बाद फायरिंग में अर्धसैनिक बल के 2 जवान घायल हो गए। एक आतंकवा़दी भी मौके पर मारा गया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षा बलों से घिरने पर दूसरे आतंकवादी ने खुद को बम से उड़ा दिया। उन्होंने कहा कि घायल सैनिकों को नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट करा गया है और दोनों खतरे से बाहर हैं।

हमले के बाद पाकिस्तानी फौजियों के साथ-साथ सुरक्षा दल भी मौके पर पहुंच गया। उसने इलाके को घेर लिया। हमलावरों के अवशेषों से उनकी शिनाख्त के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।