फ्लाइट में मास्क की जगह पहना लेडीज अंडरवियर, जानिए फिर हुआ कुछ ऐसा…

कोरोना के कहर से पूरी दुनिया प्रभावित रही। वैज्ञानिकों ने वैक्सीन और मास्क को इस लड़ाई में सबसे कारगर माना। इसी बीच ओमिक्रॉन वैरिएंट एक बार फिर दुनियाभर के लिए खतरे के साथ ही पाबंदियों का दौर भी वापस लेकर आ गया है। लेकिन अब अभी कई ऐसे लोग हैं जो कड़ाई से पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना तब सामने आई जब एक शख्स फ्लाइट में मास्क की जगह लेडीज अंडरवियर पहनते हुए दिखाई दिया।

दरअसल, यह घटना अमेरिका की एक फ्लाइट की है। ‘इनसाइडर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोरिडा में रहने वाले एडम जेने नामक शख्स को यूनाइटेड एयरलाइन की फ्लाइट से वाशिंगटन डीसी जाना था। वह फ्लाइट में चढ़ा तो वह बिना मास्क के था। जैसे ही अपनी सीट पर बैठा, वहां चेक करने वाले अधिकारी पहुंच गए। इसके बाद शख्स ने लाल रंग के अंडरवियर को अपने मुंह पर मास्क की तरह बांध लिया था, यह अंडरवियर उसकी पार्टनर का था।

उससे पूछा गया कि उसने यह क्यों पहन रखा है, उससे मास्क पहनने को भी कहा गया और बताया गया कि अंडरवियर को मास्क की तरह पहनना नियम का उल्लंघन है। लेकिन शख्स बहस करने लगा। वह नहीं माना तो उसके खिलाफ एक्शन लेते हुए उसे फ्लाइट से निकाल दिया गया। साथ ही शख्स के आगे से उस फ्लाइट में सफर करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया।

इधर भारत में अभी तक कोरोना के नए केस बढ़ने शुरू नहीं हुए हैं लेकिन ओमिक्रॉन के मामले जरूर तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक ओमिक्रॉन मामले दर्ज किए गए हैं। ऐसे में चिंता यह है कि क्या भारत में ओमिक्रॉन के कारण कोरोना की तीसरी लहर आएगी।