इस नेता का बड़ा बयान, कहा भारत में रहने के लिए बोलना पड़ेगा ये…

जय राम ठाकुर ने कहा कि जो लोग भारत माता की जय नहीं कहेंगे वह भारत में नहीं रहेंगे। जो लोग बार-बार संविधान का अपमान करते हैं और जो लोग सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए ऐसा करते हैं.

 

जो लोग इस दिशा में काम कर रहे हैं कि देश में कुछ अच्छा नहीं है, उनके साथ सख्ती से निपटने की जरूरत है। दरअसल जय राम ठाकुर से पूछा गया था कि क्या दिल्ली में हिंसा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के चलते हुई।

इस सवाल का जवाब देते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि जो लोग भारत का विरोध करेंगे उन्हें देश में रहने का अधिकार नहीं है।नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लगातार विरोध जारी है।

पिछले चार दिनों में हुई हिंसा में अबतक 28 लोगों की जान चली गई है। दिल्ली में हुई हिंसा की एक बड़ी वजह नेताओं के भड़काऊ भाषण रहे हैं।

लेकिन इन सब के बावजूद विवादित बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि जो भारत माता की जय कहेंगे सिर्फ वही भारत में रहेंगे।

मंगलवार को शिमला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जय राम ठाकुर ने कहा कि जो लोग भारत माता की जय कहेंगे वही भारत में रहेंगे।