जारी हुआ ये बड़ा आदेश, रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू होगा ये, जानकर लोगो में मचा हडकंप

मुख्यमंत्री ने कहा कि Unlock-2 के दौरान भी कोरोना वायरस के सम्बन्ध में पूरी सतर्कता व सावधानी बरती जाए। कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पालन सख्ती से किया जाए। मास्क व फेस कवर का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए।

सर्विलांस की व्यवस्था जेई-एईएस तथा अन्य संचारी रोगों व कोविड-19 के लिए और सुदृढ़ की जाए। कोविड-19 की टेस्टिंग बढ़ायी जाए। कोविड-19 लैब तथा ट्रूनेट मशीनों का पूरी क्षमता के साथ उपयोग हो। एण्टीजेन टेस्ट व्यापक स्तर पर सुनिश्चित किए जाएं।

मुख्यमंत्री यहां अपने सरकारी आवास पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 की स्थिति, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा वृहद वृक्षारोपण अभियान के सम्बन्ध में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, मण्डलायुक्तों, नोडल अधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संवाद कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 01 जुलाई से प्रारम्भ होने वाला संचारी रोग नियंत्रण अभियान अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 05 जुलाई को 25 करोड़ वृक्षारोपण अभियान को भी सफलतापूर्वक संचालित करते हुए लक्ष्य को पूरा किया जाए।

कल 01 जुलाई को मुख्यमंत्री स्वयं लखनऊ से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ करेंगे। इसके साथ ही वह 05 जुलाई को मेरठ जनपद स्थित हस्तिनापुर रेंज में पौधरोपण कर 25 करोड़ पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा कोविड-19 से बचाव के सन्दर्भ में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित हो। संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा पौधरोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि तथा स्वयंसेवी संगठनों की सहभागिता की जाए।

स्वच्छता तथा सैनिटाइजेशन अभियान व्यापक स्तर पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जाएं। संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए फाॅगिंग तथा स्प्रे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शुद्ध पेयजल आपूर्ति के प्रबन्ध किए जाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि 01 जुलाई, 2020 से Unlock-2 प्रारम्भ हो रहा है। इसके सम्बन्ध में भारत सरकार की गाइडलाइन्स आ चुकी हैं।

प्रदेश की गाइडलाइन्स जारी की जा रही हैं। इन गाइडलाइन्स के प्रावधानों का अध्ययन करते हुए पूरी तैयारी के साथ Unlock-2 की व्यवस्था लागू करते हुए सभी कार्यक्रम संचालित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि अनलाॅक-2 के तहत मेरठ मण्डल को छोड़कर रात्रि कर्फ्यू 10:00 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक भारत सरकार Unlock-2 की गाइडलाइन्स के अनुसार लागू रहेगा। मेरठ मण्डल में यह रात्रि कर्फ्यू 08:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक लागू किया जाएगा।