कोरोना वायरस ने दुनियाभर में लोगो को कुछ इस तरह किया बेबस, संक्रमण ने 1 लाख 70 हज़ार लोगो की ली जान

कोरोना वायरस से दुनिया भर में मरने वालों की संख्या 1 लाख 70 हज़ार के पार जा पहुंची है। जबकि 24 लाख से ज्यादा लोग इस जानलेवा बीमारी से ग्रसित है। वेबसाइट  की माने तो दुनिया भर में मौत का आंकड़ा 1 लाख 70 हज़ार 472 हो गया है। जबकि 24 लाख 82 हज़ार 272 लोग इस जानलेवा बीमारी से संक्रमित है।

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित यूरोप महाद्वीप है। यूरोप कंट्री में इस महामारी से सबसे ज्यादा मौत हुई है। इस जानलेवा बीमारी से यूरोपियन देशों में कुल 1 लाख 4 हज़ार 505 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

जबकि 11 लाख 13 हज़ार से ज्यादा लोग संक्रमित है।। 1 लाख 4 हज़ार में सबसे ज्यादा मौत इटली, स्पेन, फ्रांस और UK में हुई है।