तरबूज का जूस होता है सेहत के लिए लाभकारी, जानिए कैसे…

ऐसे बनाएं तरबूज का जूस सर्व प्रथम तरबूज को धोकर टुकड़ों में काट लीजिए। काटने के बाद तरबजू के मोटे हरे छिलके निकाल कर अलग कर लीजिए। अब बच गए अंदर के लाल हिस्से के इतने छोटे टुकड़ों में काट लीजिए कि मिक्सर में आसानी से समा जाए। अब सारे तरबूज को मिक्सर में डाल कर अच्छे से पीस लीजिए। थोड़ी ही देर में इसके पल्प और रस एकदम अच्छे से घुल जाएंगे।

अब इसे वहां से निकाल कर एक छलनी में छान लीजिए। जूस का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें एक नींबू का रस निचोड़ लीजिए साथ ही इसमें आइस क्यूब डाल कर इन्हें अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
आप चाहें तो इसमें पुदीना की पत्तियां भी डाल कर इसका टेस्ट बढ़ा सकते हैं। जूस में शक्कर डाल कर इसे आप चाहें तो अधिक मीठा कर सकते हैं।

अगर नहीं पीया हैं तो हम आपको इसको बनाने की विधि बताते है, जिसको आप घर पर बनाकर सर्व कर सकते हैं। यह सेहत के लिए बहुत उपयोगी होता है, साथ ही गर्मी में पानी की कमी नहीं होने देता हैं.

आवश्यक सामग्री पांच गिलास शरबत बनाने के लिए 2- 21/2 किग्रा. तरबूज एक नीबू 1 कप आइस क्यूब पुदीने की पत्ती स्वादानुसार शक्कर

गर्मी का मौसम चल रहा हैं, ऐसे में तरबूज की बंपर आवक हो रही हैं, बाजार में तरबूज ही तरबूज नजर आएंगे। क्या आपने कभी तरबूज का जूस पीया।