चने की दाल का सेवन करने से आयरन की कमी होगी दूर व मिलेंगे ये सभी फायदे

चने की दाल सेहत के लिए लाभकारी होती है। इसमें सभी गुण पाएं जाते है।इसमें कैलोरी, प्रोटीन तथा फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो शरीर के लिए बेहद आवश्यक होते हैं। चने की दाल को कई तरीकों से बनाया जा सकता है जो स्वाद के साथ-साथ शरीर को भी कई रोगों से दूर रखती है। चलिए जानते हैं इस दाल के लाभ के बारे में.

इस दाल के सेवन से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है तथा खून का निर्माण होता है। जिन लोगों को एनिमिया की परेशानी होती है उन्हें ये दाल जरूर खानी चाहिए।

-क्या आप डायबिटीज से परेशान हैं, अगर हैं तो हम आपको बता दें कि चने की दाल डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी लाभकारी होती है। इसमें ग्सलाइसमिक इंडेक्स होता है जो रक्त में शुगर की मात्रा को कंट्रोल में रखता है।